राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बबीना, जनपद जालौन, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक शासकीय आवासीय शिक्षण संस्थान है। इस विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
विद्यालय की स्थापना का वर्ष 2008 दर्ज है, जबकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के आधिकारिक अभिलेख के अनुसार विद्यालय पहली बार 13 जून 2019 को संचालित हुआ। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों, आत्मनिर्भरता एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना है।
आश्रम पद्धति विद्यालय की अवधारणा विद्यार्थियों को एक अनुकूल शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे नियमित अध्ययन के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकें।
विद्यालय विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचानकर जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करे और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दे।
शारिरिक व मानसिक विकास हेतु उन्हें खेल की शिक्षा व खेल का सामान भी प्रयोग कराया जाता है तथा सरकार की तरफ से उन्हें खेल की सामग्री भी उपलब्ध कराते हुए उनका शारिरिक एवं मानसिक विकास पर जोर दिया जाता है।
विज्ञान में छात्र/छात्राओं की रुचि होने के कारण छात्र/छात्राओं ने इंस्पायर एवार्ड एवं जनपद स्तर पर विज्ञान से सम्बन्धित एवार्ड प्राप्त किए तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है, और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में विजेता बने।
बच्चों के ज्ञान विकास हेतु विद्यालय में पुस्तकों की व्यवस्था की गयी है।